{"_id":"6ac5512e7d1266e7f30b80ec","slug":"schoolgirl-goes-missing-after-being-scolded-by-mother-following-a-quarrel-with-her-brother-shamli-news-c-26-1-sal1002-175569-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाई से झगड़े के बाद मां ने डांटा, स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाई से झगड़े के बाद मां ने डांटा, स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता
Wed, 07 Oct 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
छात्र के लापता होने की जानकारी देती उसकी बहन और मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
शामली। भाई से विवाद के बाद मां की डांट से नाराज होकर शहर के आर्यपुरी निवासी कक्षा 12 की छात्रा वंशिका मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। वह कुड़ाना रोड स्थित कृष्णा नदी के पुल तक पहुंची। छोटी बहन राधिका ने उसका पीछा किया, लेकिन बाद में उसका कोई सुराग नहीं मिला।
राधिका और पिता रविंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह वंशिका का भाई प्रयास से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मां ने भी उसे डांट दिया। इसके बाद वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकल गई। राधिका को इसकी जानकारी हुई तो वह पीछे चली गई। शामली गुरुद्वारे के पास उसने वंशिका को ई-रिक्शा में कुड़ाना रोड की ओर जाते देखा।
राधिका के अनुसार वह एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर कृष्णा नदी के पुल तक पहुंची। वहां उसने वंशिका को नीचे की ओर जाते हुए देखा। राधिका ने नीचे जाकर तलाश की, लेकिन छात्रा नहीं मिली। सूचना पर परिजन भी पहुंचे और आसपास तलाश की। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस छात्रा के आने-जाने वाले रास्तों और नदी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।