फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   School van collides with tree, four injured including student

स्कूल की वैन पेड़ से टकराई, छात्रा समेत चार घायल

Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
School van collides with tree, four injured including student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर स्कूल की वैन असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक छात्रा, दो छात्र और चालक घायल हुआ। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे में वैन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
कैराना रोड स्थित स्कॉटिश इंटनेशनल स्कूल की वैन सोमवार सुबह करीब सात बजे शहर के मोहल्ला पंसारियान से 15-16 छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। वह पूर्वी यमुना नहर पटरी से जा रही थी। इसी दौरान अचानक वैन असंतुलित होकर किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक के बराबर में आगे बैठी कक्षा छह की छात्रा जिया अंसारी सिर में चोट लगने से घायल हो गई जबकि अन्य दो छात्र अयान व साफिया को मामूली चोट आई। इस हादसे में चालक संजीव गर्ग भी घायल हुआ तथा वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पाकर अभिभावक, स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी व शिक्षक मौके पर पहुंचे। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहीं, दूसरी वैन से छात्रों को स्कूल ले जाया गया। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों के बारे में जानकारी ली। सभी बच्चे सकुशल मिलने पर अभिभावकों ने राहत महसूस की। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि सड़क पर गड्ढे से बचाने के प्रयास में वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक छात्रा घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed