फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   School opened after five months

पांच माह बाद स्कूलों में टूटा सन्नाटा

Mon, 16 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
School opened after five months
शामली : कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में युवक के शव को ले जाते परिजन। - फोटो : SHAMLI
पांच माह बाद स्कूलों में टूटा सन्नाटा
विज्ञापन

शामली। कोरोना के कारण करीब पांच माह बाद माध्यमिक व सीबीएसई के विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया। विद्यार्थियों के पहुंचने पर विद्यालय में रौनक आ गई। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही। मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद विद्यार्थियों को कक्षा में भेजा गया। विद्यार्थी भी एक-दूसरे से मिलकर खुश नजर आए।
करीब पांच माह बाद शासन ने 16 अगस्त से सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को दो शिफ्ट में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए शिक्षण कार्य शुरू करने की अनुमति दी। सोमवार को पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 25 से 30 प्रतिशत रही। पहली शिफ्ट में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण अधिकतर विद्यालयों में दूसरी शिफ्ट में शिक्षण कार्य नहीं चला।
विज्ञापन

स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुुसार सुबह पौने आठ बजे से दो बजे तक शिक्षण कार्य हुआ है। पहले दिन 782 में 321 विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की संख्या कम रहने के कारण दूसरी शिफ्ट नहीं चलाई गई। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में थर्मल स्क्रीनिंग, फेस मास्क व हैंड सैनिटाइजेशन के साथ शिक्षण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि पहले दिन सुबह की शिफ्ट में 410 में 170 छात्राएं उपस्थित रही। वीवी इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि पहले दिन छात्राओं की संख्या करीब 20 प्रतिशत रही। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शिक्षण कार्य कराया गया।
आरके इंटर कालेज में वापस गए विद्यार्थी
शामली। आरके इंटर कालेज शामली में मंगलवार को पीजीटी की परीक्षा होने के कारण शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो पाया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कालेज में विद्यार्थी आए थे, जिन्हें वापस भेजा गया। 17 व 18 अगस्त को पीजीटी की परीक्षा होने के कारण विद्यार्थियों को 19 अगस्त को बुलाया गया है।
जेडी माध्यमिक और डीआईओएस ने किया निरीक्षण
शामली। सोमवार को सहारनपुर से संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने विद्यालयों में शुरू हुए शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहली शिफ्ट में सुबह आठ से 12 बजे तक थानाभवन व शामली के कई कालेजों का निरीक्षण किया। दूसरी शिफ्ट में कांधला के चंदनलाल नेेशनल इंटर कालेज व हिंदू इंटर कालेज, कैराना में पब्लिक इंटर कालेज, कंडेला में राजकीय इंटर कालेज, झिंझाना में आरएसएस इंटर कालेज आदि का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि दूसरी शिफ्ट में भी विद्यालयों में क्लास चलती मिली।

सिल्वर बेल्स स्कूल में आज से चलेगी क्लास
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों का ऑनलाइन यूनिट टेस्ट पहले से ही निर्धारित था। इस वजह से स्कूल में शिक्षण कार्य शुरू नहीं हुआ। मंगलवार से स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक की क्लास में शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।

शामली के सेंन्ट आरसी स्कूल में पढ़ाई करती छात्राएं।

शामली के सेंन्ट आरसी स्कूल में पढ़ाई करती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के सेंन्ट आरसी स्कूल में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं

शामली के सेंन्ट आरसी स्कूल में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली के स्कोटिंस स्कूल में पढ़ाई करते छात्र।

शामली के स्कोटिंस स्कूल में पढ़ाई करते छात्र।- फोटो : SHAMLI

शामली स्कोटिंस स्कूल में छात्र-छात्राओं की थर्मलस्कैनिंग करता शिक्षक

शामली स्कोटिंस स्कूल में छात्र-छात्राओं की थर्मलस्कैनिंग करता शिक्षक- फोटो : SHAMLI

चौसाना में छात्राओ की  थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइज करते शिक्षक

चौसाना में छात्राओ की थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइज करते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed