{"_id":"64e65643d3fed06a4b0b19c4","slug":"school-administration-suspended-22-students-shamli-news-c-26-1-sal1002-7841-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विद्यालय प्रशासन ने 22 छात्रों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विद्यालय प्रशासन ने 22 छात्रों को किया निलंबित
विज्ञापन
शामली। शहर के एक आवासीय विद्यालय में कुकर्म से पूर्व छात्र की रैगिंग भी की जाती थी। कुकर्म के बाद मामले को सार्वजनिक करने की बात कहते हुए आठ छात्रों के अलावा अन्य ने भी उसे टार्चर किया। विद्यालय प्रशासन ने रैगिंग की बात से तो इनकार किया है, मगर मारपीट और कुकर्म प्रकरण में शामिल 22 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।
पीड़ित के अनुसार, करीब 22 दिन से उसका विद्यालय में शोषण किया जा रहा था। कुकर्म की बात जिसे भी पता लगती थी, वही उसका मजाक उड़ाता था। कभी उससे पानी मंगवाया जाता था तो कभी अन्य काम कराए जाते थे, दहशत के कारण परिवार के सदस्यों को वह जानकारी नहीं दे रहा था। अत्यधिक परेशान होने के बाद ही उसने अध्यापकों को मामले की जानकारी दी। छात्र के अनुसार, कई बार रैगिंग करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि मारपीट और कुकर्म प्रकरण में शामिल 8 छात्रों को तो मंगलवार को ही निलंबित कर दिया गया था। अब तक कुल 22 छात्रों को 15 दिन के लिए निलंबित किया जा चुका है। प्रधानाचार्य ने रैगिंग की बात से इनकार किया है।
- पूर्व में एक छात्र ने भी मारपीट की की थी शिकायत
छात्रों के अनुसार, पूर्व में विद्यालय के एक छात्र के साथ भी मारपीट की गई थी। मगर इसकी शिकायत विद्यालय प्रशासन से नहीं की गई थी। जिसके कारण उक्त छात्रों के हौसले बुलंद थे।