फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scavengers in Collectorate performance

सफाईकर्मियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 06 Jan 2016 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 06 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scavengers in Collectorate performance
शामली। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में दूसरे वर्गों का ठेके दिए जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। तथा अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष मीरा चावला और महामंत्री संजीव निर्वाल के नेतृत्व में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम डीएम ओपी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि जिले में सफाई संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए 88 पद है, जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों के लिए पद कम है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भर्ती में ठेका सफाई कर्मचारियों को वरीयता दिए जाने की शासन की मंशा है, लेकिन अब आरक्षण के अनुसार पिछड़ा वर्ग, सामान्य और अन्य जातियों से कोई भी अनुभव पत्र नही मांगा जा रहा है। आशंका है कि बाहरी लोग अपना चयन कराकर अन्य व्यक्तियों से कार्य कराएंगे, उन्हें कम सीटें दी जा रही हैं। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति को आरक्षण के अनुसार चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस व्यक्ति का अनुभव पत्र के साथ संबधित ठेकेदार की आख्या विवरण, संबधित नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अवलोकन किया जाना चाहिए। उन्होंने संबधित ठेकेदार के कार्यों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आदि से संविदा भर्ती की जांच कराने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, विकास कुमार, सोनू चावला समेत सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed