फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Satyanarayana's students will show their strength in handball competition at divisional level

Shamli News: सत्यनारायण के छात्र हैंडबाल प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर दिखाएंगे दम

Tue, 12 Aug 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Satyanarayana's students will show their strength in handball competition at divisional level
शामली के सत्यनारायण इण्टर कॉलेज में जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता में सम्मानित छात्र । स्कू - फोटो : संवाद
शामली। जनपद में अगले सप्ताह मंडल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रतियोगिता में सत्यनारायण इंटर कॉलेज के आठ छात्रों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। अब वह मंडल स्तर पर दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के छात्रों ने जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर के लिए स्थान पक्का किया। सोमवार को प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्रों को मेडल पहना कर छात्रों का सम्मान किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कॉलेज के खेल प्रशिक्षक फूल कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन आठ अगस्त को बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज ग्राम खंद्रावली में किया गया। जनपद के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के साथ खेलते हुए छात्रों ने कौशलपूर्ण, रोचक खेल का प्रदर्शन किया। साथ ही कॉलेज के 8 छात्रों का चयन मंडल स्तर की हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुने गए छात्रों में कुणाल राणा, आदर्श, कुश, आदित्य, मोनीष, वंश, प्रिंस और आर्य रहे। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह में मंडल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता भी इसी कॉलेज में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में तीनों जनपद के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। इस अवसर पर सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, अनिल कुमार कश्यप, रामनाथ, शिव कुमार, महेश नारायण गौड़, बिजेंद्र गौतम, साकेत निर्वाल, प्रसून भार्गव, अश्विनी, छवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, नीतू अग्रवाल, अंजलि जैन, ज्योति तायल, सुमन शर्मा, जौली गर्ग, कीर्ति गर्ग, श्रेणी वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed