{"_id":"615607218ebc3e0a1e5d6f0d","slug":"satyanarayan-college-team-won-in-youth-festival-shamli-news-mrt5586411109","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा उत्सव में सत्यनारायण कॉलेज की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा उत्सव में सत्यनारायण कॉलेज की टीम जीती
विज्ञापन
शामली। वीवी डिग्री कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद शामली द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली की टीम का दबदबा रहा।
शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर फूलमाला और दीप प्रज्वलित कर किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने बताया कि लोकगीत, लोक नृत्य, एकांकी तबला वादक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. रितु जैन, लालसिंह लचक व गौरव पाहिवाल रहे। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम के अनुसार लोक गीत समूह में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैन कन्या इंटर कालेज शामली की टीम द्वितीय और वीवी डिग्री कालेज की टीम तृतीय स्थान पर रही।
लोक नृत्य समूह में श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली की टीम प्रथम, हिंदू कन्या इंटर कालेज द्वितीय स्थान पर रही। एकांकी में भी श्री सत्यनारायण इंटर कालेज की टीम प्रथम स्थान पर रही। लोक गीत एकल में श्री जैन कन्या इंटर कालेज की छात्रा गिनिशा ने प्रथम, वीवी डिग्री कालेज की खुशी सैनी द्वितीय और श्री जैन कन्या इंटर कालेज की छात्रा अनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। मौके पर प्राचार्या डॉ. मंजू मगन, एनएसएस के सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
दो अक्तूबर को होगा डांस स्पोर्ट्स फेस्टिवल के लिए ट्रायल
शामली। डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन शामली के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि दो अक्तूूबर को सुबह साढ़े सात बजे सेंट फ्रांसिस स्कूल में फर्स्ट डांस स्पोर्ट्स फेस्टिवल के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल में चयनित डांस खिलाड़ी नौ व दस अक्तूबर को मुरादाबाद के पंचायत भवन सिविल लाइन में होने वाले स्टेट फेस्टिवल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि डांस को ओलंपिक में भी सम्मानित श्रेणी में रखा गया है। डांस खिलाड़ियों को आयु के अनुसार प्राइमरी, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स महिला एवं पुरुष में रखा गया है। डांस इवेंट में मार्डन, ब्रेकिंग, हिप-होप, सलसा, वालीवुड आदि हैं। पहले तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को डिस्ट्रिक्ट सर्टिफिकेट व मेडल दिया जाएगा। आयु सीमा 10 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज के फोटो साथ लाने होंगे।