फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sathi paddy being sold expensive, the farmer remained in profit

मुनाफे का सौदा साबित हो रही है साठी धान की फसल, जिले के किसानों का बढ़ रहा साठी धान की ओर रूझान

Sun, 07 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sathi paddy being sold expensive, the farmer remained in profit
चौसाना से हरियणा की मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉली से साठी धान लेकर जाते किसान। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में किसानों का साठी धान की ओर रुझान बढ़ रहा है। कैराना और बिड़ौली यमुना खादर में साठी धान 1509 प्रजाति किसान की पहली पसंद बन रही है। किसान इस फसल का वर्ष में दो बार उत्पादन कर मुनाफा कमा रहे हैं। इस साल साठी धान की 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक करनाल व पानीपत की मंडी में बिक रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल-मई में गेहूं की थ्रेसिग के तुरंत बाद किसान साठी धान 1509 की बुवाई करते हैं। दो से ढाई माह में साठी धान की फसल तैयार हो जाती है। कैराना और बिड़ौली यमुना खादर के किसान फसल करनाल मंडी में ले जा रहे हैं। पिछले 15 दिन में साठी धान की फसल 70 प्रतिशत से ज्यादा कट चुकी है। करनाल मंडी में साठी धान 3800-3900 रुपये तक बिक चुकी है। वहीं, पानीपत मंडी में 3600- 3800 रुपये भाव है। चौसाना के खोडसमा के किसान अरविंद कुमार का कहना है कि साठी धान की एक बीघा में 4500 रुपये से पांच हजार रुपये तक लागत आती है। इस बार अच्छा उत्पादन होने से प्रति बीघा 18 हजार रुपये तक आमदनी हुई है। पानीपत मंडी के विजय कुमार व करनाल मंडी के आढ़ती बलजीत सिंह ने बताया कि करनाल मंडी अच्छी गुणवत्ता का साठी धान 3600-3900 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन

कमाई का जरिया बन गई साठी धान
पिछले कई वर्षों से साठी धान की फसल का प्रचलन अधिक हुआ है। इसकी दो फसल की पैदावार ली जाती हैं। जिससे किसान को अधिक मुनाफा और फसल का उचित मूल्य मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहते हैं किसान
किसान मांगेराम, जयपाल, राजकुमार, बिल्लू प्रधान का कहना है कि इस वर्ष साठी धान का दाम अच्छा मिलने से पिछले सालों का नुकसान पूरा हो गया। करीब चार क्विंटल प्रति बीघा उत्पादन हुआ है। साठी धान की फसल का उत्पादन व मूल्य अधिक मिलने की वजह मुनाफा हुआ है।

कॉमन और ग्रेड वन धान में 100 रुपये की बढ़ोतरी
1509 में 800 से लेकर 1000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
इस साल कामन और ग्रेड वन धान में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साठी धान प्रजाति के भाव में मंडी में पिछले साल की अपेक्षा आठ सौ रुपये लेकर एक हजार रुपये का उछाल आया है।
धान का वर्ष 2022 में नया मूल्य
कामन धान - 2040 रुपये प्रति क्विंटल
ग्रेड वन धान- 2060 रुपये प्रति क्विंटल
धान का वर्ष 2021 का मूल्य
कामन धान -1940 रुपये
ग्रेड वन धान का मूल्य-1960 रुपये
करनाल मंडी का साठी धान 1509 प्रजाति का मूल्य- वर्ष 2022
-3600- 3900 रुपये प्रति क्विंटल
वर्ष 2021 का मूल्य
-2800- 2900 रुपये प्रति क्विंटल
वर्ष 2019-20 का साठी धान का मूल्य
1700 - 1800 रुपये लेकर 1900 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed