फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sarwar was killed in a dispute while intoxicated

नशा करने के दौरान विवाद में हुई थी सरवर की हत्या

Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sarwar was killed in a dispute while intoxicated
शामली/गढ़ीपुख्ता। चार दिन पहले गांव कच्ची गढ़ी के जंगल में युवक की हत्या नशा करने के दौरान हुए विवाद में की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस का खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त ईंट व खून से सने कपड़े बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने मंगलवार को बताया कि तीन जुलाई को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच की तो उसके सिर पर चोट के निशान थे। शव की पहचान सरवर निवासी गांव पलठेड़ी के रूप में हुई थी। मृतक के भाई मनव्वर ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी दबदा उर्फ आरिफ को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की। इसके साथ ही घटना के समय पहने गए आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह और वह और मृतक नशा करने के आदी थे । घटना वाले दिन जंगल में दोनों साथ में नशा कर रहे थे। उसी दौरान बात-बात में आपस में विवाद हो गया, जिस पर उसने पास पड़ी ईंट उठाकर सरवर के सिर में मार दी। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसने गुस्से में उसी ईंट से तीन-चार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब में रखे मोबाइल को उसने पास ही पानी में डाल दिया था, ताकि वह काम न करें और मृतक के परिजनों को जानकारी ना हो सके। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed