{"_id":"5e6fc5d48ebc3ea4a26624e6","slug":"sarvajamaj-did-the-mahayagya-distributed-masks-to-the-people-shamli-news-mrt473931763","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वसमाज ने किया महायज्ञ, लोगों को बांटे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसमाज ने किया महायज्ञ, लोगों को बांटे मास्क
विज्ञापन
शामली में अग्रसेन पार्क में हवन करते लोग।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोरोना वायरस का जिले में कोई केस नहीं है, लेकिन तरह तरह की बातों से लोगों में दहशत जरूर बन रही है। लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैैलाने के लिए सर्वसमाज आगे आ रहा है। सोमवार को शहर में महायज्ञ का आयोजन किया। इसमें उद्यमी, व्यापारी, महिला संगठनों से लेकर तमाम संगठन और समाज सेवी संस्थाएं शामिल हुईं। यज्ञ में आहुतियां देकर इस वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान रोटरी क्लब ने मास्क बांटे।
शहर के अग्रसेन पार्क पर महायज्ञ सुबह आठ बजे शुरू हुआ शाम साढ़े पांच बजे तक चला। वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश ओर जिले में इस वायरस का इतना प्रकोप नहीं है जितना शोर मचा है इसलिए सभी का फर्ज है कि लोगों को इसकी सच्चाई बताएं ताकि इसे लेकर बेवजह का हव्वा ना बने। यज्ञ के माध्यम से इस वायरस का खात्मा होगा। मौके पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, आर्य समाज शामली, क्रीड़ा भारतीय, सर्व सेवा सम्मान समिति, वैश्य समाज उत्तर प्रदेश, मानवाधिकार संगठन शामली, शामली राइफल क्लब, सत्यम फाउंडेशन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, आल सोशल क्राइम एंड एंटी करप्शन आदि कई संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
ये रहे मौजूद
भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सत्यप्रकाश अग्रवाल सभासद, आर्य समाज के रघुवीर आर्य, पूर्ण चंद आर्य, मुकेश गर्ग, मुकुट मोहन संगल, राजपाल आर्य, कर्मवीर सिंह, सीताराम, श्रीनिवास शर्मा, रामेश्वर शर्मा, धीरज पाल, यशपाल फौजी, सत्यवीर सिंह, आचार्य देवेंद्र आर्य, यशपाल, राजेंद्र कुमार, ऋषिपाल, अनुज गौतम, घनश्याम गर्ग, पप्पू कुमार, एसके जैन, सुनील मलिक, तुषार कंबोज, वीना अग्रवाल, मीरा आर्य, बाला विश्वकर्मा, सुनीता देवी, अमरेश देवी, माया बागला, कौशल्या आर्य, शारदा आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
रोटरी क्लब ने बांटे मास्क, मची आपाधापी
शामली। शहर के रोटरी क्लब की ओर से शहर के वर्मा मार्केट के पास राहगीरों को निशुल्क मास्क वितरण किया गया। सदस्यों ने जैसे ही मास्क बांटने शुरू किया इन्हें लेने वालों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में आपाधापी मच गई और मास्क खत्म हो गए। मौके पर दीपक जैन, नीरज गोयल ,नरेंद्र अग्रवाल, आदि का सहयोग रहा।
परीक्षाएं बाद में कराने की मांग
रालोद छात्र सभा ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर जिले के स्कूल कालेज और कोचिंग सेंटरों में अवकाश कराने ओर वहां साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है। छात्र सभा के दीपक देशवाल, सौरभ पंवार, अक्षय तोमर, वरुण मलिक आदि ने मांग करते हुए कहा कि जिन कालेजों में परीक्षाएं चल रही हैं उन्हें स्थगित करके बाद में कराया जाए।

शामली में वर्मा मार्केट में मास्क लेने के लिये लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI