फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sarebazar gave triple talaq to wife

सरेबाजार पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sarebazar gave triple talaq to wife
कांधला। मायके में रह रही महिला ने अपने पति पर सरेबाजार तलाक देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खैल निवासी रिजवाना पुत्री इकराम ने बताया कि उसकी शादी गांव मीमला निवासी शोएब से हुई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। इसी कारण एक वर्ष पूर्व वह मायके आ गई थी। इसके बाद परिजनों ने कई बार उसके ससुराल पक्ष में बात करने का प्रयास किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक बात करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि शनिवार को वह अपनी बहन रुकसाना के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान शोएब आया तथा उसे रोककर बात करने लगा। उसने सड़क पर इस तरह बात करने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी तीन तलाक देकर चला गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed