फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sardi ka sitam jaari

सर्दी का सितम जारी, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी       

Fri, 04 Jan 2019 11:16 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 04 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
sardi ka sitam jaari
file - फोटो : amarujala
 जिले में सर्दी का सितम जारी है। सुबह के समय कोहरे और दिन भर चल रही शीत लहर ने जीवन को थाम दिया है। धूप नहीं निकलने और कड़ाके की ठंड का आम जनमानस पर सीधा असर पड़ रहा है। शाम ढलते ही बाजार खाली हो रहे हैं। रात्रि में सड़कें सुनसान हो रही हैं। शुक्रवार दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी आकाश में बादल छाए रहने और रविवार को बूंदाबांदी होने से मौसम और ठंडा हो जाएगा। 
विज्ञापन

नए साल में सर्दी कम होने का नाम नही लेे रही है। मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। कभी रात में पाला, कभी सुबह कोहरा। बादल छाए रहने और कभी धुुंधली धूप होने मौसम में ठिठुरन बरकरार है। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने और कोहरा छाए रहने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बादल रहने के कारण आकाश में सूर्यदेव भी थोड़ी देर के लिए निकले। 11 किमी बर्फीली हवाओं के बावजूद मौसम में ठिठुरन रहने शुक्रवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहेगा। रविवार को आकाश में बादल के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। अगले सप्ताह सोमवार-मंगलवार और शुक्रवार शनिवार को आकाश में बादल छाए रहने से सर्दी और बढे़गी। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अभी जल्द पश्चिमी विक्षोभ आजाने से मौसम में ठिठुरन और बढे़गी। सर्दी का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed