{"_id":"5f21c0e38ebc3e74a90b75ca","slug":"sanitized-bank-and-block-office-shamli-news-mrt493708655","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और ब्लाक कार्यानलय को सैनिटाइज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और ब्लाक कार्यानलय को सैनिटाइज किया
विज्ञापन
थानाभवन/कांधला। थानाभवन में बैंक और कांधला में ब्लाक कार्यालय केे सैनिटाइज कराया है। दोनों स्थानों पर कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
दो दिन पहले थानाभवन में एक बैंक शाखा के कैशियर के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। शामली निवासी कैशियर का रैंडम सैंपल लिया गया था। बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने बैंक को सैनिटाइज किया। चिकित्साधीक्षक डा. कांति प्रसाद ने बताया कि बैंक के 12 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। बैंक का कार्य बाधित रहने से ग्राहक परेशान रहे।
कांधला ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव का कई दिन पहले कोरोना की जांच को सैंपल लिया गया था। सचिव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर बुधवार को प्रभारी खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार की देख-रेख में कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। स्वास्थ्य टीम ने खंड विकास कार्यालय पहुंचकर खंड अधिकारियों और कर्मचारियों के रेंडम सैंपल लेकर जांच को भेजे। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि खंड विकास कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के रैंडम सैंपल जांच को भेजे गए है।