{"_id":"6352f6dbb9fde00fcb3cf108","slug":"salute-to-mulayam-singh-in-tribute-meeting-shamli-news-mrt6106278102","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि सभा में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह को नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि सभा में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह को नमन किया
विज्ञापन
बागपत/रमाला। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सूप गांव में श्रद्धांजलि सभा में पार्क का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर किया गया और जल्द ही पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई।
सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का दस अक्तूबर को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री रहते हुए किसानों और गरीब व नौजवानों के हितों के लिए कार्य किया था। राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया ने कहा कि नेताजी सच्चे धरती पुत्र थे। विधायक डॉ. अजय कुमार, ओमवीर तोमर, शौकेंद्र तोमर, पूर्व विधायक अजय तोमर, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, एडवोकेट जयवीर तोमर, जितेंद्र यादव, सौदान, तेजपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान विजेंद्र यादव, कासिम शरीफ, वसीम खोखर, रविंद्र यादव, दौलत राम यादव, आशीष शर्मा मौजूद रहे।
उधर, सूप गांव में भी श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें अक्षय तोमर ने अपने निजी खर्च से तैयार किए पार्क का नामकरण नेताजी के नाम पर किया। पार्क में जल्द ही उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रदीप, ब्रजवीर, मनोज, अनुज, राममेहर, दीपक, किरण पाल शर्मा, कृष्णपाल, नरेंद्र मौजूद रहे।