{"_id":"5e46ea2e8ebc3ee58a504359","slug":"salutations-to-the-martyrs-of-pulwama-shamli-news-mrt469013933","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन
विज्ञापन
शामली बनत में शहीद प्रदीप को श्रद्धांजलि देते डीएम।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एक साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद के दो जवान अमित कोरी और प्रदीप कुमार की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। शहीद अमित कोरी के आवास पर हवन का आयोजन किया गया। डीएम और एसपी ने शहीद जवानों के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी शहीद अमित कोरी के आवास पर सुबह 10 बजे हवन हुआ। हवन में डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने शामिल होकर आहुति दी। इस अवसर पर वीर जवान की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद एसडीएम सदर संदीप कुमार, भाजपा नगराध्यक्ष मीनू संगल समेत आसपास के लोगों ने पहुंचकर शहीद अमित कोरी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डीएम, एसपी ने शहीद के पिता सोहनपाल सिंह, मां उर्मिला देवी, भाई सुनील आदि से मिलकर सहानुभूति व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद डीएम और एसपी कस्बा बनत में शहीद प्रदीप कुमार के आवास पर पहुंचे और अमर शहीद प्रदीप कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके बलिदान का स्मरण किया। शहीद की पत्नी शर्मिष्ठा, छोटे बेटे विजयंत, भाई अमित कुमार आदि से मिलकर सहानुभूति व्यक्त की।
शहीद के भाई अमित ने डीएम से कहा कि बनत में शहीद प्रदीप कुमार के नाम से बनत-किरोड़ी मार्ग पर बनाया जाने वाला द्वार सही जगह नहीं है। कस्बे में दूसरे स्थान पर शहीद के नाम से द्वार बनाया जाए। डीएम ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बारे में वे बनत नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्ता करेंगे। परिजनों ने बनत में लड़कियों के लिए शहीद के नाम पर इंटर कालेज बनाए जाने की इच्छा व्यक्त की। शहीद की पत्नी शर्मिष्ठा अपने छोटे बेटे के साथ गाजियाबाद से शुक्रवार सुबह घर पहुंची थी। शहीद के पिता जगदीश प्रजापति को झबरेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया था, वे वहां पर गए हुए थे।
विज्ञापन
शहीदों के परिजन लखनऊ पहुंचे
शामली। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शहीदों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके लिए बृहस्पतिवार शाम को जनपद के दोनों शहीद जवानों के परिजनों को शासन की तरफ से मैसेज मिला। इसके बनत निवासी शहीद प्रदीप कुमार के यहां से उसकी मां सुलेनता अपने पौत्र निखिल के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुई। शामली के रेलपार निवासी शहीद अमित कोरी के घर से उनके बड़े भाई प्रमोद कोरी लखनऊ के लिए गाड़ी से रवाना हुए।

शामली शहीद प्रदीप के परिजनों से वार्ता करते डीएम- फोटो : SHAMLI

शामली शहीद प्रदीप के परिजनो से वार्ता करते डीएम- फोटो : SHAMLI

शामली शहीद प्रदीप के परिजनों से वार्ता करते एसपी विनीत जायसवाल। - फोटो : SHAMLI

शामली शहीद प्रदीप केभ परिजनो से वार्ता करते एसपी विनीत जायसवाल- फोटो : SHAMLI

शामली शहीद अमित के घर पर हवन में भाग लेते सीओ व गणमान्यलोग- फोटो : SHAMLI

शामली शहीद अमित के घर पर हवन में भाग लेते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SHAMLI