फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   salman khan invite me in mumbai

मुझे सलमान खान ने मुंबई बुलाया...

Sun, 14 Mar 2021 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
salman khan invite me in mumbai
शामली : कैराना में अपनी दुकान पर बिहार से आने वाले शादी के आफर को फोन पर हेंडफ्री करके सुनता अजीम म? - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। नौ मार्च को महिला थाने पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाने वाले दो फीट छह इंच कद के अजीम मंसूरी ने दावा किया है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उसे मुंबई बुलाया है। मीडिया में उसकी खबरें पढ़ने और वीडियो देखने के बाद सलमान खान ने उसके चाचा के मोबाइल पर कॉल किया।
मोहल्ला जोड़वा कुआं निवास कॉस्मेटिक की दुकान करने वाले हाजी नसीम मंसूरी के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अजीम मंसूरी ने शामली महिला थाने में पहुंचकर शादी कराने की मांग की थी। छोटा कद अजीम की शादी में अड़ंगा बना हुआ है। उसने बताया कि दो दिन पहले उनके चाचा निसार के पास मुंबई से अभिनेता सलमान खान ने फोन किया। उसे मुंबई आने और फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव दिया। साथ ही उसकी शादी कराने का भी आश्वासन दिया है। वह जल्द ही मुंबई जाकर सलमान खान से मिलेगा। यदि उसकी शादी तय हो जाती है तो वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अपनी शादी में बुलाएगा। यदि उसकी अब भी शादी नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल करेगा।
विज्ञापन

बिहार और पंजाब समेत कई जगहों से आए फोन
कैराना। अजीम के पास गाजियाबाद, अमरोहा, पंजाब के पटियाला और बिहार से कई फोन आ चुके हैं। रविवार को भी उसके पास बिहार से एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके परिवार में छोटे कद की लड़की है। वह जल्द ही लड़की देखने जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed