फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Salek Vihar freed from hotspot area after 21 days

हॉट स्पॉट क्षेत्र से 21 दिन बाद मुक्त हुआ सलेक विहार

Tue, 09 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Salek Vihar freed from hotspot area after 21 days
हॉटस्पॉट क्षेत्र से 21 दिन बाद मुक्त हुआ सलेक विहार
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला सलेक विहार 21 दिन बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त हो गया। पुलिस-प्रशासन ने बेरिकेडिंग हटा दी है। हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।

पिछले महीने 18 मई को मोहल्ला सलेक विहार में एक युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मिले युवक के आसपास की गलियों को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया था। कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते पुलिस ने बेरिकेडिंग कराकर गलियां सील करा दी थी। इसके बाद कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाला एक अन्य युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट 24 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार किया गया था। दोनों कोरोना पॉजिटिव युवक ठीक होकर कई दिन पहले अस्पताल से घर जा चुके हैं। सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने पहले मिले कोरोना पॉजिटिव केस के 21 दिन पूरे पर हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त कर दिया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त होने पर लोगों ने राहत महसूस की है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ला सलेक विहार को हॉटस्पॉट क्षेत्र से मुक्त करते हुए बेरिकेडिंग हटा ली गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र में अब मोहल्ला दयानंद नगर और गांव हसनपुर दो हॉटस्पॉट क्षेत्र रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed