फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Salaries for teachers commotion

वेतन के लिए शिक्षकों का हंगामा

Tue, 10 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 10 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Salaries for teachers commotion
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जनपद के सात कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन न मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने डीआईओएस को मांग पत्र देकर जल्द से जल्द एक महीने का वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को वीवी इंटर कॉलेज स्थित डीआईओएस कार्यालय में जनपद के सात कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हंगामा किया। शिक्षकों ने बताया कि डीआईओएस ने कार्यालय में लिपिक कम होने के कारण आरके इंटर कॉलेज के दो लिपिकों को कार्यभार दिया गया है। जिसमें कुछ कॉलेजों के साथ वेतन भेजने में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवंबर माह में ग्रांट कम आने के कारण जनपद के 29 कॉलेजों में से 22 कॉलेजों के शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन भेज दिया गया था। जिसके बाद सात कॉलेजों का वेतन नहीं भेजा गया था। लेकिन शिक्षकों का नवंबर माह के वेतन से पहले ही दिसंबर माह का वेतन भेज दिया गया। उन्होंने डीआईओएस से जल्द से जल्द नवंबर माह का वेतन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें वीवी कॉलेज शामली, आरडी कॉलेज सिक्का, लाला लाजपतराय थानाभवन, चंदनलाल कांधला आदि कॉलेज रहे। रजनीश कुमार, विजय नारायण, विकास कुमार, अनुराग शर्मा, प्रशांत, रवि, राजेंद्र सिंह, प्रवेंद्र कुमार, नरेशपाल तोमर, राहुल, अरुण, रामफूल, गौरव, विनोद, रमाकांत, सुकपाल, उमेशचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed