फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Saksham got first place in painting

चित्रकला प्रतियोगिता में सक्षम ने पाया पहला स्थान

Sun, 15 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saksham got first place in painting
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में विद्या भारती के पूर्व छात्र परिषद ने पर्यावरण जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 250 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में सक्षम मलिक ने प्रथम, संभव जैन ने द्वितीय, वंश मलिक ने तृतीय, वरदान ने चतुर्थ व आयुष ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों को प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, पूर्व छात्र परिषद के संयोजक उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, अध्यक्ष शिवम शर्मा, उपाध्यक्ष मानव गुप्ता, कोषाध्यक्ष पीयूष वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार, मनोज कुमार रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला संयोजक रूपेश कुमार, आकाश गुप्ता, ध्रुव मित्तल का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने सभी पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। मौके पर मोहर सिंह, ब्रिजेश सैनी, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, प्रदीप, कुलदीप, पुष्पेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed