{"_id":"61140ee08ebc3e75912a8a52","slug":"saj-sanvarkar-women-celebrated-the-festival-of-hariyali-teej-in-their-homes-shamli-news-mrt5514747178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज-संवरकर महिलाओं ने घरों में मनाया हरियाली तीज का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज-संवरकर महिलाओं ने घरों में मनाया हरियाली तीज का पर्व
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर झूला झुलती महिलाएं
- फोटो : SHAMLI
सज-संवरकर महिलाओं ने घरों में मनाया हरियाली तीज का पर्व
शामली। जिले में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कोरोना की वजह से कहीं पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम नहीं हो पाए। महिलाओं ने सज संवरकर घरों पर ही रहकर परिवार के साथ तीज का पर्व मनाया। सखी सहेलियों के साथ तीज को ऑनलाइन सेलीब्रेट किया। शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उधर, बाजारों में मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।
बुधवार को हरियाली तीज के पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह बना रहा, लेकिन कोरोना की वजह से कहीं पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न होने से महिलाओं ने सज संवरकर घर पर ही परिवार की महिलाओं व सखी सहेलियों से ऑनलाइन रहकर त्योहार मनाया। हनुमानधाम पर होने वाला हरियाली तीज महोत्सव भी कोरोना की वजह से नहीं हुआ। वहां पर सिर्फ सांकेतिक रूप से झूला डाला था, जिस पर महिलाओं ने झूलकर त्योहार की परंपरा निभाई। दो बच्चों को राधा-कृष्ण की ड्रेस पहनाई गई। कलक्ट्रेट में भी हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। त्योहार को लेकर बाजार में मिठाइयों की दुकान पर ज्यादा भीड़ रही।
उधर, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल झिंझाना में हरियाली तीज पर अध्यापिकाओं ने ग्रीन ड्रेस कोड के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान झूला झूलने का आयोजन हुआ और सावन की मिठाई घेवर का वितरण हुआ। इस अवसर पर पार्सल पासिंग, कैटवॉक और बेस्ट प्रतिभागी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें क्रमश: रूबी मान, नीतू धीमान और रेखा वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में हरियाली तीज पर ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं में साक्षी संगल प्रथम, राधिका संगल द्वितीय व तनीशा बंसल तृतीय स्थान पर रही। 11वीं में प्राची प्रथम, वत्सला द्वितीय व सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। पूर्वी, तानिया, सिंधू, खुशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। प्रधानाचार्या मीनू संगल ने छात्राओं को हरियाली तीज के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ऋचा आर्या ने किया।
बीएसएम स्कूल में हरियाली तीज पर ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें खुशी चौधरी प्रथम, रिया मलिक दूसरे और आर्ची तोमर तृतीय स्थान पर रही। मैनेजर छाया सिंह ने छात्राओं व अध्यापिकाओं को तीज की शुभकामनाएं दी। झिंझाना में मोहल्ला ब्राह्मनान में हैप्पी मित्तल के आवास पर हरियाली तीज पर झूल व गेम का आयोजन किया गया, जिसमें मुनेश वर्मा प्रथम और दीपा गोयल दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर मुनेश मित्तल, मुनेश वर्मा, बीना वर्मा, शिवानी गौतम, रेणु गोयल, डोली, तरूणा आदि मौजूद रही।

शामली हनुमान धाम पर झूला झुलती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली हरियाली तीज पर घेवर की खरीदारी करते लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली कलक्ट्रेट में अपने अंदाज में हरियाली तीज का त्योहार मनातीं युवतियां।- फोटो : SHAMLI