{"_id":"67acf0569308196d51077527","slug":"saint-shiromani-ravidas-jayanti-celebrated-with-great-pomp-shamli-news-c-26-1-aur1003-136828-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। जिलेभर में बुधवार को संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में यज्ञ और सत्संग के कार्यक्रम हुए। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। शाम को जिलेभर में संत शिरोमणि रविदास की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। शामली मेंं टंकी रोड स्थित मंदिर में श्री गुुरु रविदास समाज कल्याण समिति द्वारा संत रविदास का 648वां जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। सुबह 10 बजे हवन, 11 बजे प्रसाद वितरण व विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, सचिव कंवरपाल व कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने भी विचार रखे। दोपहर बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
सतेंद्र धीरयान, राजबहादुर, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, वीरपाल, श्रवण कुमार रहे। वहीं कुड़ाना स्थित रविदास मंदिर में गोष्ठी और भंडारे का आयोजन हुआ। ग्रामीण अरविंद्र, ओमसिंह, बिंदर, सुभाष, रविंद्र ने विचार रखे।
इसके अलावा कस्बा बनत, खेड़ीकरमू में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। मोहल्ला पंसारियान निकट महर्षि वाल्मीकि मार्ग पर वाल्मिकी कॉलोनी में संत शिरोमणि रविदास के जन्मदिवस पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी आयोजित करके संत शिरोमणि रविदास का जन्म दिवस मनाया।
विज्ञापन
संगठन अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने धर्म शिक्षा का प्रचार प्रसार किया और समाज के लोगों को धर्म और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सचिव डॉक्टर सुरेश चंद, मुकेश, सलेख चंद, सुमित कुमार, टिंकू, मनीष तंवर व किशोर रहे। गढ़ीपुख्ता में संत शिरोमणि रविदास की जयंती का शुभारंभ अंकुज चौधरी, महंत योगी बाबा कमलनाथ हिंदू महासभा मंडल अध्यक्ष सहारनपुर ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। हवन पूजन के बाद विशाल भंडारा हुआ।
झांकी में संत शिरोमणि रविदास, मीराबाई, डॉ़ भीमराव आंबेडकर, शिव पार्वती, भारत माता, सरस्वती माता, राधा-कृष्ण, मीरा आदि की सुंदर-सुंदर झांकियां रही। इस दौरान कर्मवीर सभासद, राहुल, खिलारी, विपिन, जयवीर, गरीबदास डॉ़ रवि रहे। गांव खेडकी में शोभायात्रा की शुरुआत ग्राम प्रधान मोहन ने फीता काटकर की। गांव भाट्टू संत रविदास मंदिर में संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापना विधि-विधान से स्थापित की।
गांव हथछौया के संत शिरोमणि रविदास महाराज आश्रम में हवन पूजन मंहत सतपाल, विकास कुमार ने सामूहिक रूप से किया। इस दौरान संदीप कुमार, बृजेश कुमार, रिटूपाल, शिवकेश, रवि कुमार एडवोकेट रहे। इसके अलावा गांव राझड़, भैंसवाल, गढ़ी अब्दुल्ला खां, मालैंडी, ताना, पेलखा, पलठेडी, मानकपुर आदि गांव में रविदास मंदिर से गांव के मुख्य मार्गो से सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई। कैराना के सेंट आरसी सांईटिफिक स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा संत शिराेमणि से संबंधित दृष्टांत प्रस्तुत किए। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने चरित्र के बारे में बताया। इस अवसर पर अमित गर्ग, लोकेंद्र ताेमर, अंकित चौहान, विवेक चौहान, प्रदीप काैशिक, आकाश वर्मा, अजेंद्र सिंह, अमित ताेमर, अमित माैजूद रहे।