फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Said fog with the wind knocking

हवा के साथ कोहरे ने दी दस्तक

Sat, 07 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 07 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Said fog with the wind knocking
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शुक्रवार सुबह जिले में हल्की हवा के साथ कोहरे ने दस्तक दी।   अधिक कोहरे के कारण बस और कई ट्रेनें लेट रहीं।  जबरदस्त कोहरे के कारण बच्चे सुबह स्कूलों में कांपते हुए पहुंचे। स्कूलों की बसों को भी कोहरे के कारण समय से लेट ही पहुंचे।
विज्ञापन


कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निश्चित समय से डेढ़ से दो घंटे लेट रहीं। जिसके कारण यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे। सुबह 4.40 पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन अपने समय से 30 मिनट देरी से पहुंची। जनता एक्सप्रेस का समय 7.40 है वह भी स्टेशन पर करीब आधा घंटा लेट पहुंची। जिसके बाद स्टेशन से 8.05 पर दिल्ली को रवाना हुई। 
विज्ञापन


दिल्ली को ओर जाने वाली 51910 का समय 8.50 है वह भी 9.30 पर रवाना हुई। जबकि सहारनपुर की ओर 9.00 बजे जाने वाली ट्रेन दो घंटे लेट रहने के बाद 11 बजे रवाना हुई। वहीं, दिल्ली की ओर से सहारनपुर जाने 74021 वाली लाल ट्रेन का समय 10.50 है। वह भी स्टेशन से 12.40 पर ही रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर से दिल्ली की ओर 51976 दोपहर 12 बजे का समय है, वह भी निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से रवाना हुई। दिल्ली की ओर से 1.30 पर शामली पहुंचने वाली ट्रेन भी एक घंटा लेट होने के बाद 2.30 पर रवाना हुई। जबकि सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली 74024 का समय तीन बजे का है, वह भी निर्धारित समय से एक घंटा लेट रहने के बाद चार बजे दिल्ली की ओर रवाना हुई। इसके साथ ही कोहरे से रोडवेज बसे भी प्रभावित रही। जिसके बाद 11 बजे सूर्यदेव के दर्शन के बाद ही बसों की रफ्तार में तेजी आ सकी।


बारिश से बदला मौसम का मिजाज, ठिठुरन बढ़ी
शामली। शाम के समय पांच बजे एक बार फिर मौसम में अचानक से बदलाव आ गया। पूरी तरह अंधेरा छा जाने के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहींबादल भी गरजने लगे। रात करीब दस बजे हल्की बारिश हुई। । जिसके बाद दिन में ही चालकों अपनी गाडि़यों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। जिसके बाद सुबह के कारण ठंड रही। दोपहर में धूप निकलने के बाद फिर से मौसम में बदलाव के बाद फिर से मौसम ठंडा हो गया। वही हल्की बारिश के कारण मौसम ने और ठिठुरन बढ़ा दी है। जिसके कारण शाम होने से पहले ही बाजारों व सड़कों पर लोगों की भीड़ गायब हो गई। सभी ठंड बढ़ने के कारण अपने अपने घरों में दुबककर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed