फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Saharanpur team destroyed firecrackers

Shamli News: सहारनपुर की टीम ने पटाखों का किया नष्ट

Sat, 16 Sep 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur team destroyed firecrackers
शामली मौहल्ला दयानंदनगर में पटाखो के गोदाम में जांच करती बम निरीधक दस्ते की टीम के सदस्य
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में 15 दिन पहले अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने के मामले में सहारनपुर से बम डिस्पोजल टीम शामली पहुंची। टीम ने मौके पर मिले बारूद के नमूने लिए और पटाखों को नष्ट किया।
विज्ञापन

मोहल्ला दयानंद नगर में नाला पटरी पर एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही थी। दो सितंबर की सुबह फैक्टरी में अचानक आग लग गई थी। इस दौरान आग में झुलसी महिला करतारी की मौत हो गई थी, जबकि अन्य तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए थे,जिन्होंने मौके से भागकर जान बचाई थी। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक प्रिंस व आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को सहारनपुर से उप निरीक्षक उदयवीर सिंह के साथ पांच सदस्यीय बम डिस्पोजल टीम शामली पहुंची। टीम के साथ नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी और कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहल्ला दयानंद नगर में मकान पर पहुंचे। टीम ने मकान में मिले पटाखों के बारूद के नमूने लिए। टीम ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम ने मौके पर मिले पटाखों में कुछ को जलाकर तो कुछ जमीन में गड्ढे में दबाकर नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed