फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Saharanpur Additional Commissioner reached Mamaur mining point

मामौर खनन प्वाइंट पर पहुंचे सहारनपुर के अपर आयुक्त

Wed, 24 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Additional Commissioner reached Mamaur mining point
कैराना। अपर आयुक्त प्रशासन सहारनपुर ने एडीएम व एसडीएम कैराना के साथ मामौर रेत खनन प्वाइंट पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रशासनिक अधिकारियों को देखकर खनन कार्य में लगे लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन

बुधवार शाम सहारनपुर मंडल के कमिश्नर के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रशासन टीम के साथ कैराना पहुंचे। यहां पर उन्होंने एडीएम अरविंद कुमार, जिला खनन अधिकारी ब्रिजेश गौतम और एसडीएम देवेंद्र सिंह के साथ मामौर में रेत खनन के पट्टे पर पहुंचे। अधिकारियों की गाड़ियों के काफिले को आता देख रेत खनन करने वाले लोग मौके से अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए। इस दौरान अधिकारियों ने मौके से चार पोकलेन, दो जेसीबी, दो रेत भरे डंपर और करीब 15-20 खाली डंपर मिले। इस मामले में अधिकारी देर शाम तक जांच करने में जुटे हुए हैं। तहसील में पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन अधिकारी ब्रिजेश कुमार गौतम ने बताया कि मौके से रेत खनन करने वाली मशीनें मिली है, लेकिन रेत खनन में मशीनों के प्रयोग की अनुमति है। इस मामले में गहनता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed