फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Safai Karamchari Sangh expressed anger over non-deposit of EPF

Shamli News: सफाई कर्मचारी संघ ने ईपीएफ जमा न होने पर जताया रोष

Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamchari Sangh expressed anger over non-deposit of EPF
- पालिका ईओ को सौंपा पत्र, समाधान न होने पर हड़ताल की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शामली ने ईपीएफ समय पर जमा न होने पर रोष व्यक्त करते हुए ईओ को पत्र सौंपा। पत्र में समस्या का जल्द निस्तारण न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शामली के अध्यक्ष देवेंद्र बिडला और सचिव अश्वनी तेश्वर की तरफ से बुधवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह को सौंपे पत्र में कहा कि एपी सर्विस प्रोवाइडर लखनऊ द्वारा आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का समय पर ईपीएफ जमा न कर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रुखसार खान व राहुल सिंह पाल नाम के सफाई कर्मचारी नहीं है, लेकिन फर्म द्वारा लगातार उनके नाम दर्शाए जा रहे हैं। संघ ने पूर्व में भी शिकायत की थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पालिका अधिकारियों की सांठगांठ प्रतीत हो रही है। संघ ने दो दिन में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का बकाया ईपीएफ जमा करने व रुखसार व राहुल सिंह पाल का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इन समस्याओं का निस्तारण नहीं होता तो सफाई कर्मचारी संघ हड़ताल करने को विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed