{"_id":"5debf6068ebc3e1c1b695416","slug":"sad-condition-of-road-in-saidmir-locality-shamli-news-mrt457585098","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदमीर मोहल्ले में सड़क निर्माण न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदमीर मोहल्ले में सड़क निर्माण न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
सैदमीर मोहल्ले में सड़क की हालत खस्ता
झिंझाना। कस्बा मोहल्ला सैदमीर वार्ड तीन में पांच साल से सड़क निर्माण न होने से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर पंचायत में शिकायत करने के बाद भी आज तक मोहल्ले की सड़क नहीं बनाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
कस्बे के मोहल्ला सैदमीर वार्ड तीन में पांच साल पहले खड़़ंजे का निर्माण किया गया था, जो कि अब टूटकर जीर्णशीर्ण अवस्था में है। इसके अलावा खड़ंजे के साथ बनी नाली भी जगह जगह से बंद होने से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर फैल गया। आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा समस्या सुबह स्कूल कालेज जाने वाले छात्र व छात्राओं को हो रही है। इस संबंध में वार्ड सभासद इलियास अंसारी का कहना है कि पहली योजना में उक्त खड़ंजे का निर्माण करना दिखाया गया है। इसलिए अभी प्रस्ताव संभव नहीं है। अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि पहले नालियां बनवाने का काम शुरू करा दिया गया है। सड़क भी आरसीसी की बनवाई जाएगी। मोहल्ला निवासी संजय नेहरा, नरेश, धर्म सिंह डाक्टर मोहन, बूटी, यामीन, शमशाद आदि का कहना है कि अगर जल्दी ही मोहल्ले में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो जिलाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।