फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rural Development Branch will reach farmers

भूमि सुपोषण संरक्षण अभियान में किसानों तक पहुंचेगा आरएसएस

Sun, 11 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rural Development Branch will reach farmers
शामली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ग्राम्य विकास शाखा भूमि सुपोषण संरक्षण अभियान के जरिए किसानों तक पहुंचेगी। जैविक खेती के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन 13 अप्रैल को होगा। किसान आंदोलन के बीच हो रहे इस आयोजन को किसानों तक पहुंचने की कवायद माना जा रहा है।
विज्ञापन

भूमि सुपोषण संरक्षण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 13 अप्रैल को गांव-गांव मिट्टी पूजन करेगा। पीपल के पेड़ों के नीचे एवं मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संघ की दृष्टि से शामली जनपद में 37 मंडल हैं। इन सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इनमें किसानों की सहभागिता होगी। जिला ग्राम्य विकास प्रमुख महीपाल बताते हैं कि यह संपूर्ण समाज का कार्यक्रम है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। किसानों को जैविक खेती के फायदे बताए जाएंगे। भूमि की उर्वरता को बचाना है तो किसानों को जैविक खेती की ओर लौटना होगा।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला प्रचारक विराट ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना है। रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से जमीन बंजर हो रही है। जैविक खेती से उसे सुपोषित करना होगा। इसलिए भूमि सुपोषण संरक्षण अभियान की शुरूआत की गई है। उधर, आरएसएस के इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को किसान आंदोलन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कृषि कानूनों को लेकर किसानों में नाराजगी का माहौल है। इस कार्यक्रम के जरिए आरएसएस ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचना चाहता है ताकि किसानों की नाराजगी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed