{"_id":"67f02c2b45c494af4e0dd7f4","slug":"rural-bku-leaders-surrounded-the-police-post-shamli-news-c-26-1-sal1002-139668-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ग्रामीण-भाकियू नेताओं ने पुलिस चाैकी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ग्रामीण-भाकियू नेताओं ने पुलिस चाैकी घेरी
विज्ञापन
ऊन। ऊर्जा निगम की टीम पर बिजली चेकिंग के नाम पर महिलाओं से अभद्रता और अवैध वसूली का आरोप लगा गुस्साए ग्रामीणों और भाकियू नेताओं ने पुलिस चाैकी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। ऊर्जा के अधिकारी चौकी पर पहुंचे तथा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। उधर विद्युत निगम ने भी छह ग्रामीणों के खिलाफ अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
ग्रामीणों का आरोप था कि शुक्रवार को टीम ने मोहल्ला देवी मंदिर में सुबह करीब चार बजे छापा मारा। टीम के सदस्यों ने सीढ़ी लगाकर घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उनकी वीडियो बनाई । इसके बाद महिलाओं ने शोर मचा दिया । जब लोग एकत्र होने लगे तब टीम वहां से चली गई। बाद में कस्बे के काफी लोग एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंचे तथा टीम का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शांता कुमार, कपिल खाटियान,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जितेंद्र सिंह पिंडोरा,अशोक कुमार आदि लोग भी पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने अभद्रता व अवैध वसूली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा देख ना प्रभारी जितेंद्र शर्मा व एक्सईएन भी पुलिस चौकी पहुंचे जिसमें पीड़ित उपभोक्ताओं ने जेई व टीम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी । बाद में एक्सईएन सौरभ पाठक ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और दोनों ओर से इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष कालेन्द्र मलिक ने प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उपभोक्ताओं व किसानों पर मुकदमा दर्ज किया तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापार मंडल ने भी विद्युत विभाग की टीम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि अगर कस्बा वासियों के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई की गई तो सभी व्यापारी बाजार बंद कर आंदोलन करेंगे ।
विज्ञापन
विद्युत निगम ने लगाया आरोप
ऊन। इस प्रकरण में कस्बा निवासी तीन महिलाओं ने अभद्र व्यवहार करने तथा अंग्रेज पुत्र ताराचंद ने टीम पर पांच हजार, विक्रांत ने दो हजार, बबलू पुत्र अमर सिंह मोहल्ला शिवपुरी ने तीन हजार, बिन्नी सिंह पुत्र पूरनचंद ने पांच हजार, नकली पुत्र जुम्मा निवासी हरसाना ने एक हजार कीअवैध वसूली करने का आरोप टीम पर लगाया।
जेई-एसडीओ से मारपीट, बंधक बनाने का अरोप, दी तहरीर
ऊर्जा निगम की टीम के अनिल कुमार, सर्वेश कुमार ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि छापे के दौरान ऊन के छह लोगों ने पहले तो टीम के साथ अभद्रता की। इसके बाद मारपीट करते हुए टीम के तीन सदस्यों को बंधक बना लिया। विजिलेंस टीम ने किसी तरह टीम को बंधनमुक्त कराया। एक्सईएन सौरभ का कहना है कि ग्रामीणों ने एसडीओ, जेई के साथ अभद्रता और मारपीट की है। इसकी तहरीर दी गई है।