फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Run right vehicle, Save Lives

वाहन सही चलाएं, जिंदगी बचाएं

Tue, 22 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 22 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Run right vehicle, Save Lives
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यातायात पुलिस और उप संभागीय प्रवर्तन कार्यालय की ओर से बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। नाटिका के माध्यम से भी यातायात नियमों के अनुपालन को प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ डीएम सुजीत कुमार ने किया। 
विज्ञापन


सोमवार को यह  रैली आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर शिव चौक, फव्वारा चौक, विजय चौक, गगन गार्डन पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने बैंड के साथ रैली की अगुवाई की। बच्चों ने संदेश दिया कि वाहन सही चलाएं, अनमोल जिंदगी बचाएं। रॉक गोल्ड एकेडमी के बच्चों ने नाटिका प्रस्तुत कर नशे में वाहन न चलाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने का संदेश दिया। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल, मेपल्स एकेडमी के करीब 800 बच्चों ने हिस्सा लिया। गगन गार्डन में बच्चों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान सीओ ट्रैफिक निशांक शर्मा,  उपसंभागीय प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद कय्यूम, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, मेपल्स एकेडमी के बच्चों ने भी जागरूकता रैली निकालकर यातायात नियमांे के पालन का संदेश दिया। स्लोगनों के माध्यम से बच्चों ने आसानी से प्रमुख यातायात नियमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed