फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Run a campaign against social evils

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाएं अभियान

Wed, 17 Feb 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Run a campaign against social evils
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाएं अभियान
विज्ञापन

शामली, कांधला। गांव भभीसा में आयोजित बुड़ीना खाप की बैठक में समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने पर जोर दिया गया। दहेज प्रथा एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लि टीम बनाकर काम करने के लिए कहा गया।
गांव भभीसा में चौधरी जसवीर सिंह के आवास पर हुई बैठक में बुड़ीना खाप के जिम्मेदारों ने हिस्सा लिया। ग्राम काशीपुर निवासी पूर्व प्रधान इंद्रपाल ने कहा कि सभी एकजुट होकर खाप के लोगों के लिए काम करें। नवयुवकों को बुराई की और जाने से बचाएं। अपने गांव व क्षेत्र में दहेज प्रथा, नशीले पदार्थों की बिक्री के साथ ही अन्य बुराइयों पर रोक लगाने के लिए टीम बनाकर काम करें।
विज्ञापन

इस दौरान खाप चौधरी जसवीर सिंह निधन के बाद जिम्मेदारी सचिन जावला को दी गई है। वह सभी लोगों को साथ लेकर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करने के लिए लगातार काम करते रहें। इस दौरान मिंटू प्रधान, चौधरी सत्येंद्र सिंह खानपुर, योगेंद्र प्रधान, सहदेव सिंह बुटवाड़ा, हरपाल सिंह, योगेश जावला, सुरेश पाल, चौधरी रघुवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुरेश पाल, मास्टर हरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed