{"_id":"63b713d6866bf857f3782e2e","slug":"ruckus-on-the-complaint-of-shortage-shamli-news-mrt6205875134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घटतौली की शिकायत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घटतौली की शिकायत पर हंगामा
विज्ञापन
ामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में गन्ना तौल केंद्र पर धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। घटतौली की शिकायत पर किसानों ने कुड़ाना गांव के गन्ना खरीद केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और तौल बंद करा दिया। किसानों की सूचना शामली चीनी मिल, गन्ना विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। तौल केंद्र में तकनीकी खराबी पाई गई। मिल और गन्ना विभाग के अफसरों ने समय पर गन्ने की तौल कराए जाने और सही गन्ना तुलाई के आश्वासन पर किसान संतुष्ट हुए।
बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल का कुड़ाना गांव में गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली की शिकायत पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक, जिला सचिव राजेंद्र मलिक, नीरज कुमार, देवेंद्र कुमार आदि किसान पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने घटतौली की शिकायत पर किसानों का गन्ने का तौल बंद करा दिया। बताया कि तौल केंद्र पर घटतौली की शिकायत पाए जाने पर डीसीओ विजय बहादुर सिह, शामली मिल के अफसरों एवं एसडीएम को सूचना दी।
किसानों ने तौल केंद्र के बांटों को तुलवाकर चेक किया। घटतौली की शिकायत पर शामली चीनी मिल के उप प्रबंधक केपी सरोहा, एजीएम दीपक राणा, शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी मौके पर पहुंचे। शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि कुड़ाना तौल केंद्र पर किसान गन्ने की बोगी तुलवाने के लिए पहुंचा, तो वजन कम पाया गया। गन्ना तौल केंद्र पर नए लिपिक ने पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। बाद में तौल केंद्र को शून्य बैलेंस पर करके तौल शुरू कराया। दूसरी ओर मिल के अफसरों ने किसानों को सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम चार बजे तक गन्ने की तुलाई का आश्वासन दिया। जिस पर किसान संतुष्ट हुए और तौल केंद्र को चालू कराया।