फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ruckus among family members to file murder report

Shamli News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजनों का हंगामा

Fri, 05 Jul 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 05 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members to file murder report
शामली बनत पोस्टमार्टम हाउस पर कोतवाली प्रभारी से वार्ता करते मृतक युवक के परिजन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी फल विक्रेता की मौत में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा कर दिया। परिजनों व कस्बे के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर आदर्श मंडी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बा बनत के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नरेश कश्यप बुधवार रात करीब नौ बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में तहसील के निकट लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े मिले थे। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सीएचसी शामली ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। परिजनों का कहना था कि नरेश की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका गया। युवक के सिर पर चोट का गहरे घाव का निशान देखकर परिजनों ने किसी धारदार हथियार से हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिजन पहले आदर्श मंडी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही तो परिजन बनत के पास पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों के साथ महिलाएं और कस्बे के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होती और आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। हंगामे की सूचना पर आदर्श मंडी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने और पोस्टमार्टम हाउस के बाद शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मशक्कत के बाद परिजनों व लोग माने। परिजनों ने कहा कि इस घटना की गहनता से जांच की जाए और सीसीटीवी कैमरे आदि की फुटेज देखी जाए ताकि असलियत सामने आ सके। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दोपहर में परिजनों के शांत होने पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। आदर्श मंडी थाना पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फाेरेंसिक टीम ने लिए नमूने
जिस स्थान पर नरेश का शव मिला था, वहां पर बृहस्पतिवार को फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके पर पड़े खून आदि के नमूने लिए। इसके अलावा आसपास क्षेत्र का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed