{"_id":"632370a644291201fc527250","slug":"rs-450-per-quintal-sugarcane-price-to-be-declared-in-the-new-season-shamli-news-mrt605432827","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र में 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित हो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नए पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने समेत अन्य मांग मुख्यमंत्री से की।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान फौजी ने कहा कि प्रदेश के 62 जिले सूखाग्रस्त घोषित किए गए हैं। डीजल से सिंचाई करने का खर्च बढ़ गया है। जिससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नए पेराई सत्र में किसानों को गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों को 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान देने और देरी से भुगतान करने पर किसानों को 12 फीसदी ब्याज देने की मांग की। चीनी मिलों को सात-आठ प्रतिशत की बजाय 15 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाए। डीएम को ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष संदीप फौजी, जिला प्रभारी कर्मवीर सिंह, कांधला ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह, तहसील अध्यक्ष संजीव लिलौन, कैराना तहसील अध्यक्ष धीर सिंह, राजीव, बिलाल, पंकज सिंह, मुनव्वर चौहान, वीरपाल मुखिया, कय्यूम राणा, विक्रम सिंह, रमेश, रामपाल, मांगा आदि मौजूद रहे।
क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई
शामली। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम संतोष सिंह को सौंपा। किसानों का चीनी मिलों से संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने, मुफ्त बिजली दिए जाने, किसानों को दस हजार रुपये पेंशन, भूमि अधिग्रहण में एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा दिए जाने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने, बिजली अधिनियम कानून 2022 को वापस लिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ऋषिपाल मलिक, लबनान चौधरी, जयपाल सिंह, राजेंद्र मलिक, अखलाक प्रधान, रियान, उम्मान, कामिल मन्ना माजरा आदि मौजूद रहे।