{"_id":"66db7b6c7b4221ee2f0cce04","slug":"rs-441-crore-withdrawn-through-fake-check-returned-to-bank-account-shamli-news-c-26-1-smrt1048-127677-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फर्जी चेक से निकाले गए 4.41 करोड़ रुपये बैंक खाते में वापस कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फर्जी चेक से निकाले गए 4.41 करोड़ रुपये बैंक खाते में वापस कराए
Sat, 07 Sep 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। एनएचएआई के सक्षम प्राधिकारी एवं परियोजना निदेशक के फर्जी चेक तैयार कर दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के इंडसइंड बैंक के खाते से दूसरे खातों में स्थानांतरित की गई 4,41,52,200 रुपये को आदर्श मंडी थाना व साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एनएचएआई के खाते में वापस करा दिए हैं।
एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया ने आदर्श मंडी थाने पर पांच दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शामली जिले में दिल्ली-देहरादून हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। आरोप था कि सक्षम प्राधिकारी शामली व परियोजना निदेशक बागपत के फर्जी हस्ताक्षर कर एनएचएआई के खाते से 4,41,52,200 रुपये की धनराशि नानकसर इंफ्रा के नाम से रुद्रपुर के इन्डसिंड बैंक से अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इस मामले में दूसरी रिपोर्ट रुद्रपुर में दर्ज कराई थी। रुद्रपुर पुलिस ने बैंक के मैनेजर देवेंद्र सिंह और बैंक कैशियर महिला प्रियम सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया था। दोनों उधमपुर नगर के ही रहने वाले हैं। पुलिस की जांच में तीन और संदिग्ध युवक धोखाधड़ी में सामने आए है। उन तक पहुंचने के लिए बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि फर्जी चेक 31 अगस्त को बैंक में जमा कराए गए और उसी दिन धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया थाना आदर्श मंडी पुलिस व साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उन खातों को फ्रीज करा दिया था, जिनमें धनराशि स्थानांतरित की गई थी। इस मामले में शामिल आराेपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से भी जुड़े तार, वहीं से निकाली थी कुछ राशि
एनएचएआई के खातों से रुपये ट्रांसफर करने के मामले के तार चंडीगढ़ से भी जुड़ गए हैं। आरोपियों ने चंडीगढ़ के एक बैंक से भी कुछ रुपये निकलवाए हैं। पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए चंडीगढ़ जाएगी।