फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 41 crore deposited

31 मार्च तक बढ़ी एक मुश्त समाधान योजना

Tue, 16 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 41 crore deposited
41 करोड़ रुपये हुुआ जमा
विज्ञापन

शामली: सोमवार शाम विद्युत निगम की एक मुश्त समाधान योजना को 31 मार्च तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए। इससे पहले 15 मार्च तक पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित थी। इसे लेकर पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।

घरेलू एवं निजी नलकूप उपभोक्ताओं को बकाया धनराशि पर शत प्रतिशत सरचार्ज की छूट दी जा रही है। पहले 15 मार्च तक पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि थी। इसके चलते सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ बिजली कार्यालय में जुटी रही। अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना में 254.96 करोड़ रुपये का बकाया जमा कराने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष लगभग 41 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उधर, शाम को योजना की तिथि में बढ़ोतरी के आदेश जारी हो गए। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। उपभोक्ता 31 मार्च तक पंजीकरण कराकर सरचार्ज में छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed