फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 30 crore released for construction of police line

पुलिस लाइन के निर्माण को 30 करोड़ रुपये हुए अवमुक्त

Thu, 08 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rs 30 crore released for construction of police line
थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित पोषण माह के शुभारंभ पर रैली को झंडी दिखाकर रवाना करती कैबिनेट म - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जिले की उपलब्धियों जिक्र करते कहा कि पुलिस लाइन निर्माण कार्य के लिए तीस करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जल्द ही पुलिस लाइन का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस्सोपुरटील और नौगांवा पट्टी में गोशाला का निर्माण किया जा चुका है। लंपी महामारी समाप्त होने के बाद दोनों गोशालाओं को संचालित कर दिया जाएगा।
थानाभवन में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पुलिस लाइन का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल है। 31 मार्च 2022 को इसके लिए कुल 198.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति हो चुकी है। इसके साथ शासन से 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई थी। अब 30 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। तकनीकी निविदा का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है। एजेंसी जल्द ही चहारदीवारी का निर्माण शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2021 और 2022 में 54 खेल मैदानों का निर्माण किया गया है। 38 नए खेल मैदान का निर्माण प्रगति पर है।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हर महिला सशक्त बने। आशाओं को मोबाइल देकर गर्भवती महिलाओं के फोटो एप पर डालकर शासन को स्वास्थ्य की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मलिन बस्तियों में जनसमस्याओं की जानकारी के लिए शिविर लगाए जाएंगे। शामली के नंदू प्रसाद मोहल्ले में आधार कार्ड, राशन कार्ड, नाली खंड़जे आदि समस्याएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की रोडवेज सेवा को सुधारा जाएगा। रात्रिकालीन बस सेवा शुरू कराई जाएगी। राज्यमंत्री के निर्देश पर डीएम जसजीत कौर ने बताया कि यूपी रोडवेज के एमडी डॉ. संजय कुमार ने यहां आधुनिक बस अड्डा और रोडवेज डिपो कार्यशाला के लिए 15 दिन में भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी ने थानाभवन सीएचसी में आक्सीजन प्लांट, सीएचसी का एक्सरे रूम, इमरजेंसी कक्षों का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया। थानाभवन सीएचसी के वार्ड में पांच महिला मरीजों को फल वितरित कर व्यवस्था की जानकारी ली। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष सिंह व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करती कैबिनेट मंत्री बेबी रा?

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करती कैबिनेट मंत्री बेबी रा?- फोटो : SHAMLI

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चे को खीर खिलाती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चे को खीर खिलाती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर- फोटो : SHAMLI

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करती कैबिनेट मंत्री बेबी रा?

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करती कैबिनेट मंत्री बेबी रा?- फोटो : SHAMLI

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित पोषण माह के शुभारंभ पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री को साड़ी भेंट करती

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित पोषण माह के शुभारंभ पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री को साड़ी भेंट करती- फोटो : SHAMLI

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित पोषण माह के शुभारंभ पर बच्चों को पोषाहार भेंट करती कैबिनेट मंत?

थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर आयोजित पोषण माह के शुभारंभ पर बच्चों को पोषाहार भेंट करती कैबिनेट मंत?- फोटो : SHAMLI

थानाभवन गेस्टहाउस में पत्रकार वार्ता करती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व महिला कल्याण,बाल विक

थानाभवन गेस्टहाउस में पत्रकार वार्ता करती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व महिला कल्याण,बाल विक- फोटो : SHAMLI

थानाभवन  सीएचसी का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

थानाभवन सीएचसी का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम- फोटो : SHAMLI

थानाभवन सीएचसी का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, ?

थानाभवन सीएचसी का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed