फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rs 1.31 lakh swindled under the pretext of completing credit card KYC.

Shamli News: क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने का झांसा देकर 1.31 लाख की ठगी

Fri, 12 Jun 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 12 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.31 lakh swindled under the pretext of completing credit card KYC.
शामली। शातिरों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने का झांसा देकर ओटीपी ले लिया। इसके बाद बैंक खाते से एक लाख 31 हजार 978 रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़ित ने थानाभवन थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव हसनपुर लुहारी निवासी अमित कुमार ने बताया कि चार जून को एक अनजान नंबर से मोबाइल पर काॅल आई। कॉल करने वाले ने भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड ब्लाक होने और उसकी केवाईसी कराने को कहा। बताया कि ओटीपी आएगा, उसे सबमिट कर देना। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसके खाते में तीन मिनट में दो ट्रांजक्शन हुई, जिसमें पहली ट्रांजक्शन में 67980 रुपये और दूसरी ट्रांजक्शन में 63998 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव है। अनजान नंबर से आने वाली कॉल, व्हाट्सएप कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी भी ओटीपी या अन्य जानकारी न तो किसी को बताए और न ही शेयर करें। इससे साइबर ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed