{"_id":"5e39b3518ebc3ee5cd55b57d","slug":"rovers-rangers-camp-shamli-news-mrt467263971","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स के त्रिदिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्य, डॉ. चमन लाल ने ध्वजारोहण कर किया। जिला सचिव एवं लीडर ट्रेनर मांगा सिंह शर्मा एवं जिला काउंसलर नदीम मलिक ने वरिष्ठ प्राध्यापक मंडल, रोवर्स प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी के साथ झंडा गीत गाकर शुभारंभ किया।
प्राचार्य एवं प्राध्यापक मंडल ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन एवं वंदन करके ईश्वर की आराधना की। मांगा सिंह शर्मा ने रोवर्स रेंजर्स के उद्देश्य समाज सेवा पर प्रकाश डालते हुए तीन दिन की रूप रेखा प्रस्तुत की। शिविर के द्वितीय सत्र में मांगा सिंह एवं नदीम मलिक ने छात्र और छात्राओं को देशसेवा के प्रति प्रेरित करते हुए विभिन्न प्रकार की गाठों का प्रशिक्षण दिया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, डॉ. योगेन्द्र कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. हरेन्द्र सिंह, डॉ. मदन पाल, डॉ. जितेन्द्र कुमार विकल, डॉ. हंसराज आदि ने विचार व्यक्त किए।