फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   route news

Shamli News: दशहरा मेले को लेकर वाहनों का रूट डायवर्ट किया

Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
route news
शामली। शहर में हनुमानधाम पर रामलीला और दशहरा मेले में भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हनुमान धाम को जाने वाले मार्गों पर बेरिकेडिंग कर वाहनों को डायवर्ट किया।
विज्ञापन

पुलिस ने हनुमानधाम वर्मा मार्केट तिराहा, शहर कोतवाली के बाहर, बुढ़ाना रोड तिराहा पर बेरिकेडिंग कर सभी प्रकार के दुपहिया व चार पहिया वाहनों को रोका गया। सिर्फ पैदल चलने वाले लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई। इन वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजा गया। इसके अलावा शहर के अंदर चार पहिया वाहनों को भी बुढ़ाना रोड बाईपास से निकाला गया। गुरुद्वारा तिराहे पर भी बेरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को शहर में जाने से रोका गया। कस्बा कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन आदि में भी रामलीला ग्राउंड की तरफ जाने वाले मार्गों पर वाहनों को रोका गया। उन्हें दूसरे मार्गों से भेजा गया।
विज्ञापन

n पुलिस ने ड्रोन से भी रखी निगरानी : विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतला दहन के समय पुलिस ने ड्रोन से भी निगरानी रखी। इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, एसपी नरेंद्र प्रतापसिंह ने विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और मातहतों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed