फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rose bed, waiting for Rahul

शामली में पहुंच गईं खाट, राहुल गांधी का इंतजार

Tue, 04 Oct 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 04 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Rose bed, waiting for Rahul
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांग्रेस की किसान खाट सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खाट और मूढ़े आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। खाट सभा में कांग्रेस   राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानेंगे। मौजूदा केंद्र सरकार तथा पूर्व की कांग्रेस सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार शाम तक कांग्रेस नेता तथा टीम  पीके खाट सभा की तैयारियां पूरी कराने में जुटे रहे।

शामली के आरके पीजी कॉलेज खेल के मैदान पर कांग्रेस की किसान खाट सभा का आयोजन होना है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला शामली पहुंचेगा। वह मुजफ्फरनगर में सभा करने के बाद शामली आएंगे। इसके पूर्व सोमवार को ही कई ट्रकों में   खाट तथा मूढे़ आयोजन स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


टीम पीके (प्रशांत किशोर) के सदस्य भी शामली  पहुंच गए। साथ ही एसपीजी की टीम ने भी सुरक्षा इंतजाम का  जायजा लिया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसानों के बैठने के लिए 300 खाट और करीब 150 मूढ़ों की व्यवस्था कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम शामली एमपी सिंह      और सीओ सिटी निशांक शर्मा को सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई       है। उधर, कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। विधायक पंकज मलिक ने कहा    कि खाट सभा में किसानों की भारी भीड़ पहुंचेगी।

कड़े सुरक्षा घेरे में होगी खाट सभा
शामली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान खाट सभा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। जिले में मौजूद पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रखी जाएगी। 

राहुल गांधी की गाड़ियों का काफिला मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मुजफ्फरनगर की ओर से शामली में प्रवेश करेगा। जनपद के बार्डर पर लालूखेड़ी से कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के बाद उनके काफिले के साथ शामली की तरफ आएंगे। बनत में पहुंचकर स्वागत किया जाएगा। उसके बाद एसटी तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। फिर एमएसके रोड से होते हुए राहुल गांधी का काफिला करनाल मार्ग स्थित आरके पीजी कालेज के मैदान पर पहुंचेगा। 

आयोजन स्थल पर एक गेट से राहुल गांधी प्रवेश करेंगे, जबकि दूसरा गेट किसान और आम जनता के लिए रहेगा। वहां खाट सभा में किसानों से बातचीत करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान थानाभवन और जलालाबाद में पहुंचने पर राहुल गांधी का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। 

एसपीजी टीम उनके साथ रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं, स्थानीय स्तर पर दो कंपनी पीएसी, 80 कांस्टेबल, 30 उपनिरीक्षक, एक सीओ अतिरिक्त फोर्स के रूप में तैनात रखे जाएंगे।  वहीं, तीन थानाध्यक्ष भी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। फायर ब्रिगेड टीम और एंबुलेंस में चिकित्सा विभाग की टीम अलर्ट रहेगी। 


शहर में प्रवेश के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए लिहाज से एसटी तिराहे पर भारी वाहन रोक दिए जाएंगे, तो    करनाल मार्ग पर टिटौली में ही भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed