फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Room inspectors' remuneration will be paid in online bank account

कक्ष निरीक्षकों का ऑनलाइन बैंक खाते में होगा पारिश्रमिक भुगतान

Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Room inspectors' remuneration will be paid in online bank account
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2022 में ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कक्ष निरीक्षकों के बैंक खाते में सीधे ऑनलाइन पारिश्रमिक मानदेय का भुगतान भेजा जाएगा। बोर्ड से कालेजों से सभी शिक्षकों का शैक्षिक संबंधी और बैंक डिटेल्स का डाटा 20 फरवरी तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को पारिश्रमिक मानदेय के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। इस बार बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों और परीक्षकों के बैंक खाते में सीधे ऑनलाइन पारिश्रमिक भुगतान करने का निर्णय लिया है। इसके चलते माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के शैक्षिक संबंधी और बैंक खाता संबंधी विवरण मांगा गया है। बोर्ड ने कालेजों को 20 फरवरी तक सभी डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कालेजों से प्राप्त डाटा को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 25 फरवरी तक बोर्ड को भेजा जाएगा। बोर्ड के निर्देश पर कालेजों में शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने का काम शुरू हो गया है। बोर्ड ने यह भी कहा कि अगर किसी शिक्षक से संबंधित कोई सूचना गलत पाई जाती है तो उसके जिम्मेदार संबंधित कालेज के प्रधानाचार्य को माना जाएगा। श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका और राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार शिक्षकों का डाटा फीडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी का पारिश्रमिक मानदेय का भुगतान ऑनलाइन बैंक खातों में भेजा जाएगा। इसके लिए कालेजों के प्रधानाचार्यों से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के विज्ञान विषय कोड-931 तथा सामाजिक विज्ञान विषय कोड-932 में पैनल मूल्यांकन होने के दृष्टिगत इन दोनों विषय के किस भाग प्रथम या द्वितीय भाग के मूल्यांकन के लिए अर्ह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed