फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Room inspector will not be able to keep mobile

Shamli News: मोबाइल, केलकुलेटर नहीं रख सकेंगे कक्ष निरीक्षक, कोई भी इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे

Tue, 07 Feb 2023 06:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Feb 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Room inspector will not be able to keep mobile

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की भी जिम्मेदारी तय की है। उन्हें प्रश्नपत्र की सुरक्षा व गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षार्थियों की तरह कक्ष निरीक्षक भी परीक्षा के दौरान कक्ष में मोबाइल, केलकुलेटर व अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन


उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकलविहीन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शासन और बोर्ड की तरफ से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग और प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

 

बोर्ड की तरफ से कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी व चयन संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी रहेंगे। जिस कक्ष निरीक्षक के रिश्तेदार, परिचित या नजदीकी विद्यार्थी परीक्षा दे रहा है तो उस केंद्र पर उनकी ड्यूटी नहीं रहेगी। ऐसे शिक्षकों की सूची संबंधित प्रधानाचार्य या केंद्र व्यवस्थापक जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराएंगे।

इसके अलावा जिस विषय की परीक्षा होगी, उस दिन उस विषय के शिक्षक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाएगी। पुरुष कक्ष निरीक्षक किसी बालिका परीक्षार्थी की तलाशी नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी की तरह ही परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल, केलकुलेटर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस नहीं रखेंगे और न ही उसका इस्तेमाल करेंगे।

कक्ष निरीक्षकों की यह भी जिम्मेदारी होगी कि वे प्रश्नपत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे। कक्ष निरीक्षक यह देखेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में नकल सामग्री, मोबाइल, केलकुलेटर व इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस आदि को लेकर न आएं। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी रहेगी। अगर किसी कक्ष में परीक्षार्थी 40 से ज्यादा है तो वहां पर तीन कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी।

डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी व उनकी जिम्मेदारियों को लेकर बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed