फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rode encroachment at Khediramu power plant

खेड़ीकरमू बिजलीघर पर रालोद का धरना

Tue, 14 Aug 2018 12:27 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 14 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rode encroachment at Khediramu power plant
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पोल खोल धावा बोल प्रदेशव्यापी अभियान के तहत रालोद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शामली में खेड़ीकरमू बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया।  
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े दस बजे से खेड़ीकरमू बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, कंवर हसन, अनवार चौधरी, वाजिद अली, बिजेंद्र मलिक, सोहनपाल कसेरवा और हरेंद्र ताना कहा कि प्रदेश सरकार किसान-मजदूर विरोधी है।
विज्ञापन


विद्युत निगम की अकर्मण्यता का बोझ गरीब किसान और मजदूर पर डालने की साजिश को रालोद सफल नहीं होने देगा। इसके बाद अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि बिजली की बढ़ी दरें अविलंब वापस ली जाएं, ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, मानक से चार गुना लाइन लास के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए, अघोषित बिजली कटौती बंद कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी गई है कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पोल खोल धावा बोल अभियान को जनसहयोग से तीव्र कर       दिया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र गंदेवडा, विकास धीमान, मतलूब हसन, संजीव प्रधान, रामकुमार वर्मा, योगेंद्र मलिक, रामनिवास, नेपाल सिंह, देवानंद गौड़, अंजीव चौधरी, सर्वेश, विशाल करोड़ी, शैलेंद्र, रिजवान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और संचालन युवा जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी ने किया। 


गरीब-किसान विरोधी है सरकार : तबस्सुम हसन

कैराना। प्रदेशभर में चल रहे राष्ट्रीय लोकदल के पोल खोल-धावा बोल कार्यक्रम के तहत सोमवार को रालोद सांसद तबस्सुम हसन ने कार्यकर्ताओं के साथ कैराना में देवी मंदिर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब, किसान और मजदूर विरोधी हैं। सरकार ने बिजली दरों में 260 और 350 प्रतिशत की वृद्धि कर जनता को छलने का काम किया है। आरोप लगाया कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिसमें विभाग के अधिकारी गलत बिल दर्शाकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रहे हैं। जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता और एसडीओ वंशराज को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नगराध्यक्ष मास्टर सालिम अंसारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख असलम, सभासद महबूब चौधरी, सालिम अली, गय्यूर, मुरसलीन, सलमान, मुनव्वर मुनीम, खलील फरीदी, अजीम, नदीम, रशीद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed