फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Robbery from Dhaba operator by taking 10-year-old son to gun point

10 साल के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर ढाबा संचालक से लूटपाट

Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Robbery from Dhaba operator by taking 10-year-old son to gun point
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के ऊन चौकी क्षेत्र में ढाबा संचालक और उसके दो बेटों के साथ तीन बदमाशों ने गन्नों से मारपीट की। बदमाशों ने छोटे बेटे को तमंचा सटाकर ढाबा संचालक से बाइक, साढ़े पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव भमेड़ी शाहपुर निवासी राजेश ने बताया कि वह कस्बा ऊन में बाईपास पर ढाबा चलाता है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह ढाबा बंद कर अपने दो पुत्र 18 वर्षीय विवेक और 10 वर्षीय लक्की के साथ बाइक पर गांव जा रहा था। ऊन बाईपास से बिजलीघर के बराबर से गांव जाने वाले रास्ते पर ईंख के खेत से निकले दो बदमाशों ने बीच सड़क पर आकर तमंचा तान दिया। बदमाशों को देखकर उसने बाइक रोक ली। इसी दौरान तीसरा बदमाश भी खेत से निकलकर आया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने गन्नों से उनकी पिटाई की। एक बदमाश ने छोटे बेटे के सिर से तमंचा सटा दिया। उसे गोली मारने की धमकी देकर बाइक, साढ़े पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए। जाते हुए बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उनका पीछा किया तो गोली मार देंगे। इसके बाद उसने रात में ही पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने देर रात तक बदमाशों की तलाश में भागदौड़ की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि यह घटना अभी उनके संज्ञान में नहीं आई है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed