{"_id":"602031758ebc3e4c65642eb9","slug":"robbery-by-breaking-lock-in-sp-s-district-office-shamli-news-mrt5242446109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय में ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यालय में ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
शामली सपा कार्यालय पर चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : SHAMLI
सपा के जिला कार्यालय में ताला तोड़कर चोरी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में रात को ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सपा के कार्यालय प्रभारी की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
एसटी तिराहा से आगे मुजफ्फरनगर रोड पर समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय है। रात में वहां पर कोई नहीं रहता। इसी का फायदा उठाकर शनिवार रात को दीवार फांदकर चोर कार्यालय में घुस गए। चोरों ने दोनों कमरे के ताले तोड़कर वहां से सामान चोरी कर लिया। घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब कार्यालय प्रभारी विनोद वर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने ताला टूटा हुआ और वहां से सामान गायब पाया। सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सपा कार्यालय प्रभारी विनोद वर्मा की तरफ से थाने पर चोरी की तहरीर दी गई है। विनोद वर्मा ने बताया कि चोरों ने ताले तोड़कर वहां से प्लास्टिक की करीब 100 कुर्सी, एक मेज, छत के छह पंखे, कार्यालय में फर्श पर बिछा कालीन, गैस सिलिंडर, बर्तन, क्राकरी, दो व्हील चेयर आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। विनोद वर्मा के मुताबिक चोरों ने कार्यालय में रखी मतदाता संबंधी कागज, पत्रावली को इधर-उधर बिखेर रखा था, जबकि कुछ को जला दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।