{"_id":"ec48f099801386ff489e4b2527c2bfdc","slug":"roadways-would-soon-haunt-shamli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र बनेगा शामली रोडवेज अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र बनेगा शामली रोडवेज अड्डा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुजफ्फरनगर रोड पर गांव फतेहपुर में शामली रोडवेज डिपो की नौ बीघा भूमि हस्तांतरित करने के लिए डीएम ओपी वर्मा ने मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को पत्रावली भेज दी है। मंडलायुक्त के पत्रावली पर हस्ताक्षर होने के बाद रोडवेज डिपो के नाम भूमि हस्तांतरित होने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के शामली डिपो की स्थापना के लिए नौ बीघा भूमि का गांव फतेहपुर- खेड़ी बैरागी के प्रधान सोमपाल सिंह ने 2009 में प्रस्ताव ग्राम पंचायत में पारित कराया था। इस भूमि का उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर ने निरीक्षण कर भूमि को उपयुक्त माना था।
सूत्रों के अनुसार तत्कालीन डीएम संतोष यादव ने इस भूमि प्रस्ताव की स्वीकृति हेतु उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव को भेजा था। सूत्रों के अनुसार विगत दिनों उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रविंद्र नायक ने शामली रोडवेज डिपो की भूमि खरीदने की संस्तुति करते हुए 47 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए एक माह में भूमि का बैनामा कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
डीएम ओपी वर्मा के निर्देश पर रोडवेज के अफसरों ने 47 लाख रुपये की धनराशि का ड्राफ्ट बनवाकर गत सप्ताह इलाहाबाद बैंक में जमा करा दिया था। यह धनराशि ट्रेजरी में हस्तांतरित हो गई है।
सोमवार को जिला उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने बताया कि शामली रोडवेज की भूमि का बैनामा कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ग्राम पंचायत से शामली रोडवेज डिपो को नौ बीघा भूमि हस्तांतरित करने के लिए मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को संस्तुति करते हुए पत्रावली भेज दी है।
मंडलायुक्त के हस्ताक्षर करने के बाद भूमि शामली रोडवेज के नाम हस्तांतरित हो जाएगी। एआरएम अविनाश चंद्र ने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बजट बनवाकर भेजा जाएगा और निर्माण के लिए धनराशि मांगी जाएगी।