फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways will contract with 1407 private buses

1407 प्राइवेट बसों से करेगा अनुबंध करेगा रोडवेज

Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways will contract with 1407 private buses
वॉल्वो, स्लीपर व वातानुकूलित बसों का करेगा संचालन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं में किया जाएगा विस्तार
अमर उजाला एसक्लुसिव
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डग्गामार वाहनों पर अकुंश लगाने के उद्देश्य से यूपी रोडवेज 1407 निजी बसों का अनुबंध करेगा। इससे साधारण, वॉल्वो, स्लीपर तथा वातानुकूलित बसों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। परिवहन निगम के आला अफसरों और निजी बस मालिकों के बीच सोमवार को लखनऊ मुख्यालय में बैठक होगी। जिसमें यूपी में बेहतर सेवा और सुविधाओं का पिटारा खुलेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मौजूदा समय में प्रदेश भर में 2100 अनुबंधित बसों का संचालन कर रहा है। निगम में निजी बसों की भागीदारी बढ़ाने तथा डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 1407 निजी बसों का अनुबंध करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए निगम साधारण बसों के साथ निजी वॉल्वो, स्लीपर और वातानुकूलित बसों का संचालन करने की अनुमति देगा।
विज्ञापन

निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज सिंह पुंडीर ने बताया कि इन बसों में 802 साधारण, 150 वॉल्वो, 105 स्लीपर और 350 वातानुकूलित बसें शामिल हैं। बैठक में बस संचालकों से मिलने वाले सुझाव पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी। प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज पुंडीर का 29 अगस्त की बैठक का आरएम, एआरएम और डिपो प्रबंधक को भेजा पत्र जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो गया है। सहारनपुर रीजन के आरएम अनिल कुमार और एआरएम अनिल शुक्ला के मुताबिक सोमवार को लखनऊ में होने वाली बैठक में मंडल के ज्यादातर निजी बस मालिक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed