{"_id":"58430d5b4f1c1b626bde78ba","slug":"roadways-parichalak-ne-nahi-liya-500-ka-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज परिचालक ने नहीं लिया 500 का नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज परिचालक ने नहीं लिया 500 का नोट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में रोडवेज की बसों में परिचालक 500 का नोट नहीं ले रहे हैं। पूछताछ करने पर यात्रियों से अभद्रता की जा रही है। एक यात्री ने इस संबंध में एआरएम से शिकायत की है।
बागपत जिले के बूढ़पुर निवासी अमित ने एआरएम को शिकायत भेजकर अवगत कराया कि वह रोजाना रमाला से शामली तक रोडवेज बस में एमएसटी के माध्यम से सफर करता है।
रोडवेज बस के परिचालक को एमएसटी दिखाई गई, तो उसने कहा कि मशीन काम नहीं कर रही है, पैसे दे दो। अमित ने 500 रुपये का नोट दिया, तो परिचालक ने उसे लेने से मना कर दिया। जबकि पुराने 500 रुपये के नोट 15 दिसंबर तक लिए जाने के आदेश हैं।
आरोप है कि परिचालक ने यात्री के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे बस से नीचे उतार दिया। पीड़ित यात्री ने परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शासन ने अभी तक रोडवेज बस के किराए में पुराना 500 रुपये का नोट बंद नहीं किया है। जांच कराकर परिचालक पर कार्रवाई कराई जाएगी।