फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways buses will not run on local route till tomorrow

स्थानीय रूट पर कल तक नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not run on local route till tomorrow
जलालाबाद रोडवेज बस अडडे पर खडी बसे - फोटो : SHAMLI
शामली/थानाभवन। कोरोना वायरस के चलते परिवहन निगम ने स्थानीय लोकल रूट पर 25 और 31 मार्च तक दूसरे राज्यों के लिए संचालन रद्द कर दिया है। अब निगम बुक किए गए टिकटों के पैसे वापस करने में जुटा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने सभी रोडवेज डिपो को निर्देश जारी करते हुए बताया कि कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए सरकार की ओर से तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी अपने सभी तरह की अनुबंधित सामान्य एसी आदि बसों का दूसरे राज्यों के लिए संचालन 31 मार्च तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। जबकि राज्य के अंदर चलने वाली बसों के संचालन पर 25 मार्च तक प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि एक स्थान पर भीड़भाड़ न की जाए और रोडवेज बसों में अक्सर कई लोग एक साथ सफर करते हैं। इसके चलते परिवहन निगम ने भी सभी संबंधित मार्गों पर अंतरराज्जीय बसों का संचालन रोक दिया है। उन्होंने बताया इन मार्गों पर संचालित बसों में उक्त अवधि में यात्रियों की अग्रिम बुकिंग को तत्काल निरस्त करते हुए यात्रियों को उनके किराए की धनराशि नियमानुसार वापस करने के सभी डिपो को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही बसों का संचालन बंद होने के संबंध में सभी डिपो की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने क्षेत्र के यात्रियों तक इस फैसले को पहुंचाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं, कस्बे से थानाभवन मुजफ्फरनगर ऊन मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन भी कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से जिले के सभी प्राइवेट बसों की यूनियनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed