फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways buses will increase on Holi

Shamli News: होली पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे

Thu, 02 Mar 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will increase on Holi
- तीन मार्च से लेकर 12 मार्च तक चालक-परिचालकों, डिपो कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन

- दस दिन चालक परिचालकों को दस दिन में मिलेगी 4000 रुपये प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। होली के मद्देनजर रोडवेज बसों के चालक परिचालक और डिपो कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले के हाईवे और मुख्य मार्गों पर निगम और अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
यूपी रोडवेज निगम के लखनऊ मुख्यालय की ओर से होली विशेष प्रोत्साहन योजना तीन मार्च से लेकर आगामी 12 मार्च तक संचालित करने की घोषणा की गई है। योजना के तहत नियमित एवं संविदा चालक परिचालकों, डिपो कार्यशाला, क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत आईटीआई संविदा कार्मिकों को शामिल किया गया है। योजना में चालक परिचालक को दस दिन प्रोत्साहन योजना में 300 किमी प्रतिदिन 400 रुपये यानि दस दिन 3000 किमी के 4000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं नौ दिन 300 किमी प्रतिदिन 350 रुपये के हिसाब से नौ दिन के 3150 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

डिपो के क्षेत्रीय कार्यशाला कार्मिकों को दस दिन का एक मुश्त 1200 रुपये, 9 दिन कार्य करने पर एकमुश्त 1000 रुपये, कार्यशाला के आईटीआई संविदा कार्मिकों को दस दिन का एकमुश्त 600 रुपये, 9 दिन एकमुश्त कार्य करने वालों को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रोत्साहन अवधि में निर्धारित किमी से अधिक संविदा चालक-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किमी की दर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी रोडवेज की होली प्रोत्साहन योजना में अधिक आय अर्जित करने के उद्देश्य से जिले के दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ- शामली और पानीपत मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, हरिद्वार मार्ग पर निगम और अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाकर चलाई जाएगी। होली के मौके पर यात्रियों को विशेष सुविधा देने के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed